प्यारे दोस्तों !

यह ब्लॉग मेरे द्वारा रचित कविताओं का संग्रह है | आशा है आपको मेरी कलम से लिखी ये पंक्तियाँ पसंद आएँगी | आपके द्वारा किये गए कमेंट्स मेरे लिए विशेष होंगे |................धन्यवाद !

18 October 2015

Dohaवली

ऐसे Comments करिये, मन का आपा खोए |
खुलकर सबको गाली दे, Reply करे ना कोए ||

Share कर-कर जग मुआ, Social बना ना कोए |
जो जग Social हो गया, Share करे ना कोए ||

Shared Videos देख के, दिया Viewer रोए |
काम क्रोध मद लोभ मोह में, Social रहा ना कोए ||

Friend Request सब करे, Friend बने ना कोए |
एक Post की कुछ Comments में, दे Friendship खोए ||

No comments:

Post a Comment