प्यारे दोस्तों !

यह ब्लॉग मेरे द्वारा रचित कविताओं का संग्रह है | आशा है आपको मेरी कलम से लिखी ये पंक्तियाँ पसंद आएँगी | आपके द्वारा किये गए कमेंट्स मेरे लिए विशेष होंगे |................धन्यवाद !

27 October 2015

धर्म नाम का ढोल बजाओ !

मारो, काटो या जलाओ
धर्म नाम का ढोल बजाओ !

देश का करो ताना - बाना 
झोपड़ियो को आग लगाना
अत्याचार कुछ और बढ़ाओ 
धर्म नाम का ढोल बजाओ !

महिलाओ का चीर हरण
दलितो का जिंदा मरण
लाशों को हर रोज़ सजाओ
धर्म नाम का ढोल बजाओ !

शिक्षा, संस्कार गर्त में जाएँ
युवा अंधो की भीड़ भगाएँ 
देश को लानत और दिलाओ
धर्म नाम का ढोल बजाओ !

लोकतंत्र की अस्मित लूटो
राज-तंत्र कर घर-घर फूटो
आज़ादी का शोक मनाओ
धर्म नाम का ढोल बजाओ !

No comments:

Post a Comment